25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

JPSC सिविल सेवा परीक्षा: हाईकोर्ट का निर्देश — 5 सीटें रखें रिजर्व, दिव्यांग अभ्यर्थी की याचिका पर सुनवाई…

रांची:झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पाँच सीटों को आरक्षित रखने का निर्देश दिया है। यह निर्देश दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थी राहुल वर्धन की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आनंद सेन की एकलपीठ ने दिया।

क्या है मामला?

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजीव सिन्हा और रोहित सिन्हा ने अदालत को बताया कि दिव्यांग श्रेणी के लिए 13 पद आरक्षित थे, लेकिन सिर्फ 8 पदों पर ही नियुक्ति की गई है। इसपर कोर्ट ने JPSC और राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक 5 सीटों पर कोई नियुक्ति न की जाए और इस संबंध में जवाब दाखिल किया जाए।

फरवरी में लिए गए थे आवेदन, कुल 342 पदों पर भर्ती

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए फरवरी 2024 में आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत:

  • डिप्टी कलेक्टर के लिए 207 पद
  • डीएसपी के लिए 35 पद
  • कुल 342 रिक्तियां घोषित की गई थीं
  • उम्मीदवारों को उम्र में 7 साल की छूट दी गई थी
  • इनमें से 155 पद अनारक्षित थे

JPSC ने इस परीक्षा का परिणाम पिछले महीने ही जारी किया है।

आगे क्या?

अब अदालत के निर्देशानुसार, जब तक इस याचिका पर अंतिम सुनवाई नहीं हो जाती, 5 सीटों पर नियुक्ति नहीं की जा सकेगी। यह फैसला दिव्यांग अभ्यर्थियों के हक और उनके आरक्षण से जुड़े नियमों की गंभीरता को दर्शाता है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular