धनबाद: धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर और कोरकोट्टा में पुलिस ने ऑनलाइन गेम सट्टा की सूचना पर छापेमारी की। इस छापेमारी में हरिहरपुर के अलावा तोपचांची, बाघमारा और बरोरा थाना की पुलिस भी शामिल रही।
पुलिस ने मौके पर ऑनलाइन गेम सट्टा खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 8 मोबाइल और सट्टे से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। गिरफ्तार सभी लोगों को हरिहरपुर थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन गेम सट्टा करने की बात स्वीकार की।
हरिहरपुर थाना के एसआई पवन कुमार ने बताया कि सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।






















