26.8 C
Jharkhand
Saturday, July 11, 2026

30 सितंबर तक KYC कराना अनिवार्य, वरना बंद हो जाएगा जनधन खाता…

 

 

 

 

नई दिल्ली: अगर आपका किसी भी बैंक में जनधन खाता (Jan Dhan account in bank) है तो उसकी केवाईसी (KYC- नो योर कस्टमर) कराना अनिवार्य है। इसके लिए सरकार ने 30 सितंबर तक का समय निर्धारित किया है। ऐसा न कराने पर बैंक आपका खाता बंद कर सकता है। खाता निष्क्रिय होने पर लेन-देन रुक जाएंगे और सरकारी सब्सिडी (Government Subsidies) मिलने में भी परेशानी हो सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के नियमों के अनुसार, बैंक अकाउंट खुलने के 10 साल बाद केवाईसी अपडेट कराना जरूरी होता है। यह एक आसान प्रोसेस है, जिसमें आप बैंक में अपनी पुरानी जानकारी जैसे नाम, पता और फोटो अपडेट करते हैं। यह धोखाधड़ी रोकने और बैंकिंग सेवाओं को सही तरह से जारी रखने में भी मदद करता है।

किसे करानी होगी जकेवाईसी
जिन खातों को 2014-2015 में खोला गया था, उनके खाताधारकों को केवाईसी करानी होगी। खाते को चालू रखने के लिए ये प्रोसेस जरूरी है। खाता निष्क्रिय होने पर लेन-देन रुक जाएंगे और सरकारी सब्सिडी मिलने में भी परेशानी हो सकती है। बता दें कि सभी प्रमुख बैंकों द्वारा देशभर में ग्राम पंचायत स्तर पर केवाईसी अपडेट करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं।

क्या हैं जनधन खाते के फायदे

  •  इस योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाता खुलता है.
  • खाते के साथ मुफ्त में रुपे कार्ड मिलता है.
  •  रुपे कार्ड के साथ दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है.
  • खाताधारक 10,000 रुपए तक का ओवरड्राफ्ट (उधार) ले सकता है.
  •  सरकारी सब्सिडी, जैसे गैस सब्सिडी या दूसरी योजनाओं के पैसे, सीधे खाते में आते हैं.
spot_img
Video thumbnail
मटकुरिया गोलीकांड में आया कोर्ट का फैसला,सभी आरोपियों को तीन साल की सजा,अंतरिम राहत भी..!
05:37
Video thumbnail
ECL की संपत्ति भगवान भरोसे या कैमरे के भरोसे.. सुरक्षा के नाम पर हो रहा है मजाक कैसे देखें..!
01:52
Video thumbnail
गोविंदपुर : उत्पाद विभाग का उत्पात,किराया मांग रहे सीनियर सिटीजन लैंडलॉर्ड ने लगाया बदसलूकी का आरोप!
02:24
Video thumbnail
गोविंदपुर : उत्पाद विभाग का उत्पात,किराया मांग रहे सीनियर सिटीजन लैंडलॉर्ड ने लगाया बदसलूकी का आरोप!
04:31
Video thumbnail
SIR फॉर्म भरने की एवज में झरिया में पैसे का खेल! प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद नहीं डर रहें दलाल..!
01:41
Video thumbnail
भुईफ़ोर मंदिर: हटाये गए दुकानदारों को दुकान बना कर आवंटित करेगी प्रशासन,जीप अध्यक्ष ने दिया आश्वासन !
02:52
Video thumbnail
बोकारो डीसी आवास का घेराव,विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा अब कर्मण्य अधिकारियों की करेगी श्राद्धकर्म!
02:15
Video thumbnail
संत नरहरि सेवा समिति श्रावणी मेले में 20 वें भी वर्ष बांका ओम नगर में शिविर लगा करेगी कांवरिया सेवा
02:55
Video thumbnail
10 July 2026
05:12
Video thumbnail
10 July 2026
02:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular