29.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता की बड़ी मांग..एक अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना समय की सबसे बड़ी जरूरत….

जामताड़ा:जामताड़ा जिला के नाला विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपनी सबसे अहम जरूरत और सपना सामने रखा है। यहां के लोगों का कहना है कि नाला में विकास के काम तो हो रहे हैं, लेकिन असली विकास तभी माना जाएगा जब इस क्षेत्र को एक बड़े और आधुनिक अस्पताल की सौगात मिलेगी।

स्थानीय लोगों की पीड़ा है कि इलाज के लिए उन्हें जामताड़ा, दुमका, आसनसोल या यहां तक कि रांची और कोलकाता तक जाना पड़ता है। गंभीर बीमारी की स्थिति में यह दूरी कई बार जीवन और मौत का सवाल बन जाती है। साधारण जांच से लेकर आपातकालीन इलाज तक के लिए बाहर जाना मजबूरी है, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक बोझ भी साबित होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाला विधानसभा क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है और यहां के लोग अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के हकदार हैं। एक बड़े अस्पताल की स्थापना न केवल लोगों को इलाज की सुविधा देगी, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी राहत पहुंचाएगी।

जनता की यह अपील सीधे तौर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रवीन्द्रनाथ महतो और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी से है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि वे इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द ही नाला विधानसभा क्षेत्र में एक अच्छे और सुसज्जित अस्पताल की नींव रखी जाएगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क, बिजली, शिक्षा जैसी सुविधाओं के साथ अगर नाला को एक बड़ा अस्पताल मिलता है, तो यह इस विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक का सबसे बड़ा विकास कार्य होगा।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!