25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

धूमधाम से मनाई गई मगध सम्राट जरासंध की जयंती…

बाघमारा:बाघमारा प्रखण्ड के बौआ कला उत्तर पंचायत में मगध सम्राट जरासंध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट जरासंध की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और विशेष शिव पूजा से की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समाज में शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया गया।

महासभा की धनबाद जिला महिला प्रकोष्ठ संयोजक रजनी रवानी ने कहा कि समाज में शिक्षा ही विकास और बदलाव का मूल आधार है। समाज को संगठित व जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है।

वहीं महासभा के धनबाद जिला अध्यक्ष विनोद रवानी ने कहा कि मगध सम्राट जरासंध जयंती समारोह समाज को एकजुट और मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि शिव पूजा और खिचड़ी भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular