19.2 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

धनबाद में 22 से 24 मई तक होगा नॉक आउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट…

धनबाद: धनबाद के खेल प्रेमियों और बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। मेमको मोड़ स्थित 99G स्पोर्ट्स बैडमिंटन एक्सीलेंस एकेडमी में 22 से 24 मई तक नॉक आउट ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा।

99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के CMD श्याम पांडेय और धनबाद जिला बैडमिंटन संघ के सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 21 मई की शाम 5 बजे तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। इसमें अंडर-19 कैटेगरी में सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे। वहीं महिला और पुरुष वर्ग के साथ ओपन पुरुष वर्ग सिंगल्स और डबल्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए मास्टर्स डबल्स प्रतियोगिता भी रखी गई है, ताकि अनुभवी खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेताओं को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और अन्य सम्मान प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular