25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, मचा हड़कंप…

रांची:राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर में लगी, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

आग की लपटें और धुआं फैलते ही अपार्टमेंट में रह रहे लोग जान बचाने के लिए नीचे की ओर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ अपार्टमेंट के निवासियों की मदद कर रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular