24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार…

जमुआ: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना अंतर्गत नवडीहा ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है, जो जमुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का निवासी है। इसकी जानकारी खोरीमहुआ के एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 25 दिसंबर की रात करीब 11:40 बजे नवडीहा ओपी (जमुआ थाना क्षेत्र) अंतर्गत कुरहोबिंदो–बिशुनपुरा मुख्य ग्रामीण मार्ग पर हाई स्कूल के सामने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की नीयत से घूमता हुआ पाया गया। नवडीहा ओपी प्रभारी पु०अ०नि० दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपराध को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में नवडीहा ओपी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)A/26/35 के तहत जमुआ थाना कांड संख्या 333/25 दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से अपराधियों के मनोबल पर असर पड़ा है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular