26.8 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

आग लगने से कई क्विंटल धान जलकर राख…

जमुआ : रविवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत करोडीह गांव के टोला डोमाटांड में अचानक आग लगने से कई क्विंटल धान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित जागेश्वर हजाम (पिता – जगदीश ठाकुर) ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रोज की तरह रविवार की सुबह भी वे पास के गांव मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई।

आग की चपेट में आकर लगभग 50 मन झाड़ा हुआ धान (बीज) जलकर राख हो गया। इसके अलावा 13 हजार रुपये कीमत का एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा सैकड़ों बिचाली भी जलकर नष्ट हो गई।

घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह आग को बुझाया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular