25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

पाथरडीह लोको साइडिंग में भीषण आग: गैस सिलेंडर लीक से मची अफरा-तफरी, सुरक्षा लापरवाही पर सवाल…

झरिया: झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह स्थित लोको साइडिंग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना के वक्त साइडिंग में गैस कटर के जरिए काम चल रहा था। आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ और डर का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और स्थिति को संभालने में जुट गए।बताया जा रहा है कि ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे प्राइवेट मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था (सेफ्टी) के काम कराया जा रहा था। इस लापरवाही ने हादसे की गंभीरता को और बढ़ा दिया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों और जिम्मेदारों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular