27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गोविंदपुर नागरिक समिति का स्वर्ण जयंती समारोह संपन्न, डॉ मानस साहा की प्रतिमा का अनावरण…

गोविंदपुर: फोटो है सांसद ढुलू महतो ने कहा कि नागरिक समिति गोविंदपुर में पिछले 50 वर्षों से सक्रिय है समिति जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखती है और प्राथमिकता के साथ उसका समाधान भी होता है उन्होंने कहा कि गोविंदपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण का प्रस्ताव नागरिक समिति ने ही रखा था, जिसका आज कार्यान्वयन हो रहा है । उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से समिति अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल की वार्ता भी कराई थी। वह रविवार को जगत जननी मंदिर परिसर गोविंदपुर में नागरिक समिति के स्वर्ण जयंती समारोह, पत्रिका संकल्प का लोकार्पण तथा डॉ मानस कुमार साहा की प्रतिमा अनावरण समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे । विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने गरीबों के डॉक्टर रहे मानस कुमार साहा की प्रतिमा स्थापना के लिए नागरिक समिति की सराहना की । उन्होंने कहा कि 50 वर्षों से लगातार सेवा समिति की बड़ी उपलब्धि रही है। पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि डॉ मानस साहा का जोड़ा कोई नहीं हो सकता । वह गरीबों के मसीहा थे । पूर्व अध्यक्ष शरत दुदानी ने समिति के इतिहास पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने समिति केt कार्यों को और आगे बढ़ाने की बात कही।

इन्हें किया गया सम्मानित: इस मौके पर समिति के संस्थापकों, पूर्व पदाधिकारियों, प्रखंड क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए विशिष्ट लोगों एवं 1978 के मुखिया सुशांत चौधरी, हफीजुद्दीन अंसारी, सरपंच लियाकत अली अंसारी एवं प्रभु दास महतो, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की स्थापना के लिए रेणु दुदानी, लखीराम अग्रवाल, तासीर अली अंसारी, कोरोना काल में बेहतर सेवा के लिए डॉ अनिल कुमार एवं डॉ अभिजीत गुप्ता, डॉ एसके दे, रक्तदान एवं घायलों की मदद के लिए गौतम मंडल, जल संरक्षण के लिए अधिवक्ता रहमत अंसारी, जयप्रकाश मिश्र एवं बाबू भगत, डा मानस साहा की धर्मपत्नी डा सुदेष्णा साहा एवं पुत्री विशाखा साहा को भी सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति: कार्यक्रम में डीएन सिंह, एसएन लाल त्यागी, धरनीधर मंडल, राजेश जायसवाल, जयप्रकाश मित्तल अनुराग प्रदीप सुमिता दास, किशन अग्रवाल, आनंद जायसवाल, ललित केजरीवाल, ओमप्रकाश बजाज, जितेश जायसवाल, अनूप साव, मोबिन अंसारी, मोइन अंसारी, अनिल साव, संतोष सोनी, जीतू गुप्ता, संजय साव, नवीन भगत, जहीर अंसारी, विपिन रजक, तालेश्वर साव, बबलू बिस्टू, आरसी मिश्र, प्रदीप बंसल, अरुण अग्रवाल, संदीप विश्वकर्मा , फटीक मंडल, दिनेश राय, लालमोहन महतो, जयजीत मुखर्जी, जग्गू साव, अभिजीत सिंह, सुनीता बंसल, मीणा बंसल, डॉ आरके शर्मा , प्रदीप गुप्ता, विमला शर्मा आदि शामिल थे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular