29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सरायढेला सब्जी मंडी में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक…

धनबाद:  शहर के स्टील गेट सब्जी बाजार (सरायढेला थाना क्षेत्र) में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।
इस हादसे में राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल की टीम ने पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम चार दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया।

कारणों की जांच जारी

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सह मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रशासन से मांग की जा रही है कि बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के स्थायी इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular