25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नया सवेरा, नई पारी” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मेयर संजीव सिंह, धनबाद क्रिकेट को नई दिशा देने का आह्वान…

धनबाद: धनबाद के एसबी इंटरनेशनल होटल में आयोजित “नया सवेरा, नई पारी—धनबाद क्रिकेट की तैयारी” कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर शहर के कई पूर्व क्रिकेटर, खेल प्रेमी एवं क्रिकेट से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर धनबाद में क्रिकेट को सशक्त बनाने तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि धनबाद में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की।

बतौर मुख्य अतिथि मेयर संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि शहर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।

”‘नया सवेरा, नई पारी’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि धनबाद क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। हमारा संकल्प है कि शहर के युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर धनबाद का नाम रोशन कर सकें।”

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व क्रिकेटरों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि सभी मिलकर समर्पित भाव से कार्य करें, तो धनबाद क्रिकेट को नई पहचान दिलाई जा सकती है। यह आयोजन शहर में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular