29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नेपाल में सुरक्षा बलों से हिंसक झड़प में 15 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत, सैकड़ों लोगों की हालत गंभीर…

काठमांडू: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद काठमांडू में सोमवार को सरकार के फैसले के खिलाफ जेन जी (युवाओं) ने काठमांडू में प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प में कम से कम 15 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस, पानी की बौछारें, रबर की गोलियां और हवाई फायरिंग भी की। इसके बावजूद युवा प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प होती रही।

दरअसल 25 अगस्त को नेपाल कैबिनेट ने फैसला किया था कि सभी सोशल मीडिया ऑपरेटर्स को सात दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 4 सितंबर को नेपाल सरकार ने फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, एक्स, रेडिट समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया था।

इस प्रतिबंध के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सैकड़ों प्रदर्शनकारी काठमांडू के मैतीघर में एकत्र हुए, जिससे युवा नेपालियों में व्यापक आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुसने लगे।

प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षाबलों ने बैरिकेड लगा दिए, लेकिन युवा प्रदर्शनकारी जब न्यू बानेश्वर स्थित संसद परिसर में घुस गए तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

काठमांडू और आसपास के प्रमुख इलाकों में तुरंत कर्फ्यू लगा दिया गया और स्थिति से निपटने के लिए नेपाली सेना ने मोर्चा संभाल लिया। प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल पांच लोगों की मौत ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हो गई।

इसके अलावा दो ने सिविल अस्पताल और एक ने काठमांडू मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। प्रमुख नेपाली दैनिक ‘द हिमालयन टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ पीड़ितों की पहचान हो गई है, अन्य की पुष्टि होनी बाकी है।

हिंसा में सैकड़ों लोग घायल भी हुए, जिनमें प्रदर्शनकारी, पत्रकार और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जिनमें से कई का काठमांडू के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों ने बानेश्वर में स्थिति को “बेहद तनावपूर्ण” बताया और दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और संसद परिसर में जबरन घुस गए, जिसके बाद उन्हें निकाल दिया गया।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular