25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नेपाल में नहीं थमा बवाल, सोशल मीडिया पर बैन हटने के बाद भी सड़क पर डटे Gen-Z, अब PM ओली के इस्तीफे की मांग…

काठमांडू:काठमांडू में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. संसद भवन के बाहर मंगलवार सुबह से ही प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. हालांकि राजधानी में सुबह से कर्फ्यू हटा लिया गया, लेकिन राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति निवास, प्रधानमंत्री आवास, सिंहदरबार और संसद भवन के आसपास प्रतिबंध जारी है.

वहीं मंत्री निवास और प्रमुख दलों के दफ्तरों के आसपास आज सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा. बीत दिन ही आईटी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरंग ने कहा कि नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया गया बैन हटा लिया है और इन्हें धीरे-धीरे बहाल किया जाएगा.

काठमांडू में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नेपाल आर्मी के रिटायर्ड कर्नल मधव सुंदर खड़्गा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे बीते छह महीने से भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान में सक्रिय थे. कर्नल खड़्गा ने बताया कि उनका बेटा कल उनके साथ था लेकिन बाद में संपर्क टूट गया.

कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला और शाम चार बजे के बाद मोबाइल बंद हो गया. उन्होंने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया और राष्ट्रपति से मौजूदा सरकार को तुरंत भंग करने की मांग की।

नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया साइट्स पर सरकारी बैन के खिलाफ युवाओं के हिंसक प्रदर्शन ने हालात बिगाड़ दिए. पुलिस की सख्ती में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस पूरे घटनाक्रम के बीच गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया.

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular