25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: जून महीने में जिले की 3 लाख 51 हजार 179 लाभुकों को मिली सम्मान राशि…

धनबाद(DHANBAD):राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जून 2025 में धनबाद जिले के कुल 3,51,179 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल – 87 करोड़ 79 लाख 47 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को मई महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या (जून 2025 माह के लिए) निम्न है।

1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 45529
2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7365
3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 21830
4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1149
5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 7202
6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 34935
7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 16873
8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 5222
9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 50764
10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 844
11. अंचल कार्यालय, झरिया – 44386
12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 20011
13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 24079
14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9792
15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 17747
16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 26827
17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16624

कुल लाभुकों की संख्या 3,51,179

कुल राशि 87,79,47,500

उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तीव्र गति से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें योजना का लाभ मिल पायेगा।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular