33.9 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

धनबाद में “फोटो वीडियो एशिया 2025” का पोस्टर लॉन्च, दिल्ली में होगा भव्य आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की ओर से आगामी फोटो वीडियो एशिया 2025 फेयर का पोस्टर लॉन्चिंग समारोह शहर के बैंक मोड़ स्थित मधुलिका एनक्लेव में आयोजित किया गया। यह भव्य फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रदर्शनी दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन आकार एग्जिबिशन के द्वारा किया जा रहा है।

पोस्टर लॉन्च के अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि देशभर के लगभग 40 से 50 हजार फोटोग्राफर इस तीन दिवसीय मेले में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि धनबाद और झारखंड के फोटोग्राफरों के लिए यह एक बड़ा अवसर है जहां उन्हें नए तकनीकी नवाचारों को जानने और सीखने का मौका मिलेगा।

संस्था के सचिव रंजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड के फोटोग्राफर टेक्नोलॉजी के मामले में अन्य राज्यों से पीछे न रहें, इसके लिए जरूरी है कि वे इस तरह के आयोजनों में भाग लें और अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाएं। उन्होंने राज्य के सभी जिलों के फोटोग्राफरों से इसमें सहभागी बनने की अपील की।

इस अवसर पर अनेक फोटोग्राफर और एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश कुमार, मनीष शाह, अनूप साहू, सुभाष सरावगी, रत्नेश कुमार, अभिजीत भट्टाचार्य, सुबोध महाराज, सूरज रवानी, रंजीत जायसवाल, मनोज राठौर, संजय कुमार, अनिल गुप्ता सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

फोटो वीडियो एशिया 2025 फोटोग्राफी और वीडियो प्रोडक्शन इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लेटफॉर्म बनने जा रहा है, जिसमें अत्याधुनिक कैमरा, उपकरण, सॉफ्टवेयर और तकनीकी प्रदर्शन के साथ प्रशिक्षण सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!