25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 23, 2026

छठ और दीपावली को लेकर नगर निगम की युद्धस्तर पर तैयारी, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने लिया कार्यों का जायजा…

धनबाद:आगामी दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर धनबाद नगर निगम ने तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रमुख तालाबों और जलाशयों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य तेज कर दिए हैं। नगर आयुक्त रवि राज शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

लोको टैंक तालाब का निरीक्षण: सफाई और सुरक्षा पर विशेष निर्देश

कल हुई समीक्षा बैठक के बाद आज नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता, सहायक नगर आयुक्त और निगम अभियंताओं के साथ लोको टैंक तालाब का निरीक्षण किया, जो अमृत 2.0 योजना के तहत पुनरुद्धाराधीन है।

उन्होंने:

  • तालाब की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित करने
  • स्थल पर सुरक्षा उपाय सुदृढ़ करने
  • गाद (slush) की सफाई और
  • तालाब के मार्ग को समतल कर श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने

के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ठोस अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण पर असंतोष जताते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बरमासिया तालाब में निरीक्षण, नागरिकों से संवाद

बाद में नगर आयुक्त का दल बरमासिया तालाब पहुँचा, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। नगर आयुक्त ने:

  • स्थानीय नागरिकों से संवाद किया
  • नाले परियोजना की शुरुआत की जानकारी दी
  • तालाब के ओवरफ्लो ड्रेन पर अतिक्रमण की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

साथ ही, उन्होंने वाक वे पर बचे हुए पेवमेंट कार्य को छठ से पूर्व पूरा करने और जल में उत्पन्न शैवाल की समय रहते सफाई करने का निर्देश भी दिया।

राजा तालाब, झरिया में कार्यों का भी आदेश

निरीक्षण श्रृंखला के तहत नगर आयुक्त ने टीम को राजा तालाब, झरिया के कार्यों की समीक्षा के लिए भेजा। स्थल पर जाकर टीम ने:

  • घाटों के ग्रेडिंग कार्य
  • सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था

की प्रगति की समीक्षा की।

ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने कहा,
“राजा तालाब झरिया की सांस्कृतिक पहचान है, इसका पुनरुद्धार न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी अहम है।”

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि – नगर आयुक्त

मीडिया को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा ने कहा कि:

“धनबाद नगर निगम सभी प्रमुख जलाशयों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी तरह सक्रिय है। श्रद्धालुओं को छठ पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यही हमारी प्राथमिकता है।”

spot_img
Video thumbnail
MPL प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय पहुँचे बेलडांगा निवासी तपन तिवारी, ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के
03:15
Video thumbnail
01:35
Video thumbnail
छपरा
01:30
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59
Video thumbnail
BCCLकी मेगा ई ब्लॉक परियोजना स्वीकृत, लाखों की आबादी को झेलना पड़ेगा विस्थापन का दंस,आंदोलन होगा कब.?
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular