25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 23, 2026

घर में मिला पति-पत्नी और बच्ची का शव — “पीले रंग के द्रव” से खुल सकता है तीन मौतों का रहस्य…

धनबाद: जिले के कतरास क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ न्यू साइडिंग एक नंबर कॉलोनी में रहने वाले एक दंपती और उनकी मासूम बच्ची के संदेहास्पद मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान राजा अंसारी (26 वर्ष), उनकी पत्नी अमीना खातून (21 वर्ष) और पौने दो वर्ष की बच्ची मायरा के रूप में हुई है। तीनों के शव मंगलवार देर रात उनके घर से बरामद किए गए।

घर के अंदर सन्नाटा और रहस्यमयी “पीला द्रव”

सूचना मिलते ही जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची।
घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए —
बर्तन करीने से रखे हुए थे, लेकिन एक डेगची में पीले रंग का द्रव मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है, इसकी जांच कराई जाएगी।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह जहर था या कोई रासायनिक पदार्थ, लेकिन प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

पड़ोसियों का बयान: अक्सर होता था पति-पत्नी में विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपती के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
घटना वाली शाम राजा मजदूरी कर कतरास से घर लौटा, उसके हाथ में सब्जी की थैली थी।
बताया गया कि शाम को दोनों के बीच फिर किसी बात पर तनाव हुआ, जिसके बाद घर से कोई आवाज नहीं आई।
कुछ घंटे बाद जब घर से सन्नाटा छाया रहा तो पड़ोसियों ने झांककर देखा, अंदर तीनों के शव पड़े थे।

मकान में एक सप्ताह पहले ही आए थे किराए पर

राजा अंसारी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ महज एक सप्ताह पहले ही रघुनंदन के मकान में किराए पर रहने आए थे।
राजा के पिता जमाल अंसारी रिक्शा चालक हैं और मां रजिया खातून तेतुलमुड़ी स्थित दाउद नगर में रहती हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और बेटे-बहू और पोती के शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़े।

मां रजिया खातून ने कहा —

“हमारे बेटे-बहू में कभी झगड़ा नहीं हुआ था… पता नहीं किसने क्या खिला दिया, या क्या हो गया।”

पुलिस कर रही है जांच, मायके वालों को दी गई सूचना

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया —

“प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घर में पाए गए पीले रंग के पदार्थ की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
मृतका के मायकेवाले बोकारो के रहने वाले हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पूरे घटनाक्रम की और स्पष्टता होगी।”

इलाके में मातम और दहशत

  • इस दर्दनाक घटना के बाद सिजुआ न्यू साइडिंग कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।
    लोगों का कहना है कि शायद दंपती मानसिक तनाव या अवसाद में था, जिसने यह भयावह कदम उठा लिया।
spot_img
Video thumbnail
MPL प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय पहुँचे बेलडांगा निवासी तपन तिवारी, ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के
03:15
Video thumbnail
01:35
Video thumbnail
छपरा
01:30
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59
Video thumbnail
BCCLकी मेगा ई ब्लॉक परियोजना स्वीकृत, लाखों की आबादी को झेलना पड़ेगा विस्थापन का दंस,आंदोलन होगा कब.?
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular