23.6 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, होलसेलर पर 5,000 रुपये जुर्माना…

धनबाद: धनबाद के पुराना बाजार क्षेत्र में बुधवार को नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एनफोर्समेंट पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने कई दुकानों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद हुई। बरामदगी के बाद नगर निगम ने मौके पर ही जब्ती कार्रवाई की।

सबसे बड़ी कार्रवाई “अपना ट्रेडर्स” नामक होलसेलर के गोदाम में की गई, जहाँ बड़ी मात्रा में प्लास्टिक मिलने पर निगम ने 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में प्लास्टिक बेचते या स्टॉक करते पकड़े जाने पर और सख्त दंड दिया जाएगा।

एनफोर्समेंट पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शहर को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों और कारोबारियों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!