29.4 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

Nalanda Shri Sant Baba Mahotsav: नालंदा में श्री संत बाबा महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ

Nalanda Shri Sant Baba Mahotsav: शहर से सटे राजाकुआं मोहल्ले में मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्री संत बाबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सिर पर कलश लेकर चल रहीं महिलाओं और बाबा के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं से पूरा इलाका भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु श्री संत बाबा के दरबार में पहुंचे और आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-शांति

Nalanda Shri Sant Baba Mahotsav: नालंदा में श्री संत बाबा महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

कलश शोभायात्रा के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने श्री संत बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना की। लोगों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महोत्सव को लेकर राजाकुआं और आसपास के इलाकों में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी रही।

5 अक्टूबर तक चलेगा श्री संत बाबा महोत्सव

Nalanda Shri Sant Baba Mahotsav: नालंदा में श्री संत बाबा महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

श्री संत बाबा महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों का निर्धारित क्रम इस प्रकार है:

  • 23 से 30 सितंबर: विशेष पूजा-अनुष्ठान
  • 1 अक्टूबर: श्रीराम कथा का शुभारंभ
  • 3 अक्टूबर: अखंड कीर्तन शुरू
  • 5 अक्टूबर: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति और महोत्सव का समापन

आयोजकों की ओर से महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

प्राचीन कुएं के पानी को अमृत समान मानते हैं श्रद्धालु

Nalanda Shri Sant Baba Mahotsav: नालंदा में श्री संत बाबा महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

श्री संत बाबा के आश्रम में स्थित प्राचीन कुआं श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, भीषण गर्मी के दौरान भी इस कुएं का पानी सूखता नहीं है और ठंडा बना रहता है। श्रद्धालु इस पानी को अमृत के समान मानते हैं। इसके अलावा आश्रम की मिट्टी को भी पवित्र समझकर लोग अपने घर ले जाते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मकता और बाबा का आशीर्वाद बना रहता है।

यह भी पढ़ें: Jamui Police Encounter: जमुई में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपी नंदन यादव को लगी गोली; चार गिरफ्तार

खड़ाऊं और पीढ़ा चढ़ाने की पुरानी परंपरा

श्री संत बाबा के दरबार में मन्नत पूरी होने के बाद खड़ाऊं और पीढ़ा चढ़ाने की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार, बाबा अपने जीवनकाल में किसी को पैर छूने की अनुमति नहीं देते थे। भक्त उनकी खड़ाऊं का स्पर्श कर आशीर्वाद लेते थे। इसी परंपरा के तहत आज भी श्रद्धालु बाबा को खड़ाऊं और पीढ़ा अर्पित करते हैं।

spot_img
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular