29 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

“आनंद विहार से पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 2 अप्रैल से शुरू”…

हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार और पुरुलिया के मध्य दिनांक 02.04.2026 से एक नई साप्ताहिक ट्रेन 14022/14021 आनंद विहार-पुरूरिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह नई ट्रेन आनंद विहार से प्रत्येक गुरूवार को तथा पुरुलिया से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।

इस नई ट्रेन का परिचालन डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-जपला-गढ़वा रोड-डालटनगंज-बरवाडीह-लातेहार-टोरी-लोहरदगा-रांची-मुरी के रास्ते किया जाएगा । इस नई ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी को 06, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।

गाड़ी सं. 14022 आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस दिनांक 02.04.2026 से प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.00 बजे खुलकर मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-अयोध्या कैंट-वाराणसी के रास्ते 22.40 बजे डीडीयू, 23.24 बजे भभुआ रोड, 23़.53 बजे सासाराम, शुक्रवार को 00.08 बजे डेहरी ऑन सोन, 00.55 बजे जपला, 02.30 बजे गढ़वा रोड जं., 03.13 बजे डालटनगंज, 03.43 बजे बरवाडीह, 04.20 बजे लातेहार, 05.15 बजे टोरी, 06.00 बजे लोहरडगा, 07.20 बजे रांची, 08.40 बजे मूरी रुकते हुए 10.40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस दिनांक 03.04.2026 से प्रत्येक शुक्रवार को पुरुलिया से 17.00 बजे खुलकर 18.18 बजे मूरी, 19.35 बजे रांची, 21.10 बजे लोहरडगा, 22.15 बजे टोरी, 22.55 बजे लातेहार, शनिवार को 00.01 बजे बरवाडीह, 00.30 बजे डालटनगंज, 01.40 बजे गढ़वा रोड जं., 02.15 बजे जपला, 03.30 बजे डेहरी ऑन सोन, 03.52 बजे सासाराम, 04.35 बजे भभुआ रोड, 05.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 23.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।

 

spot_img
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular