25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

होम गार्ड बहाली को लेकर तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण…

धनबाद: जिले में आगामी 1 अप्रैल से आयोजित होने वाली होम गार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत निर्देश दिए।

इस अवसर पर बहाली के दौरान होने वाली प्रक्रियाओं का ट्रायल भी कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

उक्त मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular