धनबाद:आज सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने वासेपुर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने शाहबाज अंसारी नामक युवक के घर पर छापेमारी की, जो कि गोविंदपुर सीओ कार्यालय में कार्यरत बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है।
जांच के दौरान नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी हो सकती है।
मौके पर झारखंड पुलिस की टीम भी NIA के साथ सहयोग कर रही है। छापेमारी को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।





















