बिहार(BIHARI): मोकामा के अनंत सिंह के बाद बिहार के चर्चित बाहुबली व पूर्व सांसद आनंद मोहन पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद संग नीतीश कुमार से मिले। इस मुलाकात को लेकर अब यह कयास लगाया जा रहा है कि क्या विधानसभा चुनाव की तैयारी में है बाहुबली ब्रिगेड? सहरसा के पंचगाछिया गांव के स्वतंत्रता सेनानी परिवार में जन्मे आनंद मोहन 1974 के जेपी आंदोलन से राजनीति में कदम रखे।
पढ़ाई-लिखाई छोड़कर आंदोलन में कूद पड़े। तीन साल के संघर्ष और टकराव ने उन्हें बिहार की राजनीति में एक ‘दमदार खिलाड़ी’ बना दिया। भले ही खुद किसी पद पर नहीं, मगर परिवार की पकड़ मजबूत है। पत्नी लवली आनंद जदयू सांसद और बेटा चेतन आनंद विधायक (अब जदयू में) हैं। पहले शास्त्रीय संगीत के लिये मशहूर, लेकिन बीते पांच दशक से ‘आनंद मोहन’ नाम से चर्चित।






















