25.5 C
Jharkhand
Sunday, September 20, 2026

ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी में हिस्सा लेने धनबाद से महिलाएं रांची रवाना….

धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च से 15 मार्च तक रांची के खेल गांव में ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए गोविंदपुर खरनी के कृषक उत्पादक संगठन “गोविन्दपुर किसान साथी प्रोड्‌यूसर कंपनी लिमिटेड” (एफपीओ) से 25 महिलाएं आज रांची रवाना हुई। प्रदर्शनी में महिलाएं अन्नपूर्णीका – कोयलांचल की पौष्टिक मिठास, ब्रांड के तहत गाय के शुद्ध घी से बने रागी लड्डू का स्टाल लगाएंगी।

रांची रवाना होने से पहले उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने समाहरणालय के सभागार में सभी को शुभकामनाएं दी। उपायुक्त ने उत्पाद का ट्रेडमार्क करा लेने का सुझाव दिया। साथ में उत्पाद बिक्री के लिए धनबाद अंचल कार्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थान उपलब्ध कराने को कहा। उत्पाद को और बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त ने श्रेष्ठ क्वालिटी के मशीन व अन्य सामान देने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया।

उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को न सिर्फ रोजगार दे रही है, बल्कि उनकी आय भी बढ़ा रही है और उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। ये पौष्टिक रागी लड्डू आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचकर समाज के बेहतर पोषण में भी योगदान देंगे। यह सैकड़ों किसानों और महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रहा है।

वहीं डीएमएफटी पीएमयू के परियोजना प्रबंधक आजीविका और कौशल विकास अमर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रागी लड्डू, रागी का आटा, शुद्ध घी, गुड़ और सूखे मेवे मिलाकर बड़े प्यार और मेहनत से बनाए जाते हैं। लड्डुओं में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, परंपरा और गाँव की मेहनत की मिठास भी घुल जाती है।

ग्रामीण उत्पाद प्रदर्शनी में हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला खरसावां, गोड्डा, रामगढ़, गुमला, खूंटी, देवघर, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिलों के स्टॉल लगेंगे।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, डीएमएफटी पीएमयू के अमर कुमार श्रीवास्तव, एफपीओ के सीईओ अब्दुल कयूम अंसारी, निदेशक अनुपम मोदी, अंजना देवी, अंजलि देवी के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।

Team PRD Dhanbad

spot_img
Video thumbnail
निरसा में आगजनी की घटना से दहशत,ऐसे बची कई लोगों की जान,इतने का हुआ नुकसान...
02:28
Video thumbnail
गोविंदपुर के तिलाबानी में करम महोत्सव में शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद राउत,
02:51
Video thumbnail
असली टाइगर कौन..? MP ढुलू महतो याMLA जयराम महतो!फिर छिड़ी गई वाक्युद्ध...
01:33
Video thumbnail
भूगर्भीय जलस्तर का नीचे जाना देश के लिए खतरनाक संकेत:राज्यपाल#iitismdhanbad
01:57
Video thumbnail
धनबाद से देशभर में पहुंचा एकल अभियान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने आचार्य-व्यास सम्मान समारोह में की
03:11
Video thumbnail
डुमरी के ऐतिहासिक करम महोत्सव में पहुंचे जयराम महतो,भाई-बहन के पवित्र पर्व को लेकर कही बड़ी बात
00:51
Video thumbnail
क्रीमबेल केसर बादाम पीकर इस सख्श का तबियत हुआ खराब,निजी अस्पताल में 24 घंटे कराया इलाज
01:27
Video thumbnail
याचना नही अब रण होगा..! खत्म हुआ विधायक राज सिन्हा का अल्टीमेटम,नही बनी सड़क, 21 से पुनःआंदोलन शुरू..
01:33
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM में राज्यपाल संतोष गंगवार Live..
02:30
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM Live..
03:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular