33.7 C
Jharkhand
Saturday, July 18, 2026

बिहार की सियासत में अब एक ऐसा बड़ा बदलाव….

बिहार: बिहार की सियासत में अब एक ऐसा बड़ा बदलाव आने की संभावना है, जिसे लोग वर्षों तक याद रख सकते हैं। पिछले करीब 21 वर्षों से बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सक्रिय रूप से सरकार चलाने वाली भूमिका से पीछे हटने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।

सूत्रों और जदयू नेतृत्व से मिल रही जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अब संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा जाने की तैयारी लगभग पूरी कर चुके हैं। इस खबर की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस फैसले पर लगभग आधिकारिक मुहर लग चुकी बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायकों की एक आपातकालीन और बेहद अहम बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके राज्यसभा जाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर भी फैसला लिया जा सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर सामने आ रही खबरें हैं। अब तक लाइमलाइट से दूर रहे निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा से बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कई राजनीतिक विश्लेषक इसे बिहार की राजनीति में “पीढ़ी परिवर्तन” के तौर पर देख रहे हैं।

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़ना न सिर्फ जदयू बल्कि बिहार की पूरी गठबंधन राजनीति के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। “विकास पुरुष” के नाम से पहचाने जाने वाले नीतीश कुमार करीब दो दशकों तक बिहार की दिशा और दशा तय करते रहे हैं।
ऐसे में अगर वे राज्यसभा का रुख करते हैं, तो माना जा रहा है कि केंद्र की राजनीति में भी नए समीकरण बन सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
सघन ट्रैफिक जांच अभियान,चेकिंग और चालान काटने के डर से लहरिया कट मार कर कई बाइक सवार हुए रफूचक्कर..
03:14
Video thumbnail
श्री राम जानकी मंदिर खिलकनाली सुबह की आरती Live...
01:25
Video thumbnail
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी डिकाई…!
01:06
Video thumbnail
सीनियर छात्र सिगरेट और शराब मंगवाते थें नही लाने पर पिटाई और रैगिंग,नवोदय विद्यालय हॉस्टल का काला सच
07:46
Video thumbnail
दलित छात्र को बंधक बना बेल्ट से रात भर पिटाई कर जख्मों पर रगड़ा नमक,BSP नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
04:18
Video thumbnail
वासेपुर आरामोड़ फ्लाईओवर को मरम्मत की आ पड़ी आवश्यकता,वरना अनहोनी की आशंका...
04:31
Video thumbnail
सोनम वांगचुक की अनसन के समर्थन में धनबाद में लोगों ने शुरू किया भूख हड़ताल,पर अफ़सोस अन्ना आंदोलन....
04:13
Video thumbnail
धनबाद से मायानगरी तक संघर्ष ने बनाया स्टार,कोयलांचल का लाल,बॉलीवुड का नया सितारा – जावेद पठान
29:42
Video thumbnail
सोनम वांगचुक के समर्थन में जयराम महतो पहुंचे जंतर मंतर, कहा PM देश के होते हैं पार्टी विशेष के नही..
01:22
Video thumbnail
पटना में कुख्यात शूटर का इनकाउंटर,घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular