31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

जमुआ प्रखंड के चिराग चेक डेम मे नहाने गए दो युवकों कि हुई मौत…

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत चांदडीह स्थित संगम घाट, गोदावरी नदी में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में चले जाने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब चार घंटे की भारी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने दोनों युवकों को गहरे पानी से बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान चतरो निवासी संजय साव के 18 वर्षीय पुत्र करन साव और चतरो निवासी कृष्णा विश्वकर्मा के 17 वर्षीय पुत्र दीपक विश्वकर्मा के रूप में की गई है।
दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि अगर समय पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच जाती तो शायद दोनों युवकों की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर मौजूद रहते हुए भी सिर्फ मूकदर्शक बनी रही।

गुस्साए लोगों ने वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular