31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

छात्रवृत्ति को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, हज़ारों छात्र सड़क पर…

रांची: आज राजधानी रांची में छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। लगभग दो साल से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से नाराज़ छात्रों ने एनएसयूआई (NSUI) के बैनर तले सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की शुरुआत मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से की गई, जहां से छात्रों ने लोक भवन के घेराव का ऐलान किया। बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और छात्रवृत्ति की लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पढ़ाई का एकमात्र सहारा है, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

छात्रों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की राशि राज्य सरकार को जारी करे, ताकि विद्यार्थियों को उनका हक मिल सके।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार राज्य सरकार को छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध नहीं कराती, तब तक राज्य सरकार छात्रों को छात्रवृत्ति देने में सक्षम नहीं है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular