27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन, रांची द्वारा उपायुक्त आवास परिसर में भव्य झण्डोत्तोलन समारोह का आयोजन….

IMG 20260126 WA0004

रांची: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन, रांची द्वारा उपायुक्त आवास परिसर में भव्य झण्डोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ पूरा परिसर देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर हो उठा।

अपने संबोधन में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है, जो हमें लोकतंत्र, स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय जैसे मूल संवैधानिक मूल्यों की निरंतर याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की एकता, अखंडता एवं समावेशी विकास की आधारशिला है।

उन्होंने रांची जिले के सभी नागरिकों से संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, समृद्ध एवं समावेशी भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

झण्डोत्तोलन समारोह में उप विकास आयुक्त, रांची सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल दंडाधिकारी, रांची कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता, रांची रामनारायण सिंह सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची जिले के समस्त नागरिकों एवं सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular