31.5 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

पटना पहुंचा शहीद मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर, परिजनों ने कहा – पाकिस्तान को नक्शे से मिटा देना चाहिए

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए BSF सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज को पटना में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

पटना, बिहार : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए BSF के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचा। तिरंगे में लिपटा हुआ शहीद का शव जैसे ही पटना पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। पूरे पटना में शोक के साथ गर्व की लहर दौड़ गई।

राजकीय सम्मान के साथ शहीद इम्तियाज को अंतिम विदाई दी गई। बिहार सरकार के मंत्री, विपक्ष के नेता और प्रशासनिक अधिकारी सभी मौजूद रहे। इस दौरान परिजनों का दर्द छलक पड़ा और उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाए।”

https://youtu.be/rhWg0Qg5jUk

भावुक हुआ पूरा बिहार, नेताओं और आम जनता ने दी श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “इम्तियाज जी की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा, वे हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे।”
वहीं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “शहीद इम्तियाज को पूरा देश नमन कर रहा है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बिहार सरकार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।”

यह भी पढ़े : रांची में 2 युवकों की गला रेतकर हत्या: धुर्वा थाना क्षेत्र में मिली लाशें, इलाके में सनसनी

देश के लिए बलिदान, परिजनों की गर्जना – ‘अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए’

शहीद इम्तियाज के पिता और परिजनों ने साफ शब्दों में कहा कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है, लेकिन अब देश को सख्त कदम उठाने होंगे। परिजनों ने भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए निर्णायक कार्यवाही की जाए।

spot_img
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव...
01:15
Video thumbnail
BCCL PB एरिया GM GCसाहा ने बताया यह भुधंसान,अब लोग बेलगड़गिया जाएं दूसरा विकल्प नही सुनते हीं महिलाओं
06:52
Video thumbnail
भुधंसान की भेंट चढ़ गई धनबाद रांची मुख्यमार्ग,4 माह पूर्व से हो रहा है गैस रिसाव,प्रभावित परिवारों को
03:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!