26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Ceasefire के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने किया उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक और भारी फायरिंग

सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में धमाकों का वीडियो किया शेयर, सीमावर्ती जिलों में फिर ब्लैकआउट

जम्मू-कश्मीर, 10 मई 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे से Ceasefire लागू हुआ था, लेकिन मात्र 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में भारी फायरिंग और ड्रोन अटैक को अंजाम दिया। श्रीनगर, अखनूर, पुंछ, नौशेरा, आरएसपुरा, सांबा और उधमपुर में फायरिंग की खबरें सामने आई हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर श्रीनगर में धमाकों का वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया, “क्या यही सीजफायर है?” वीडियो में ब्लैकआउट और जोरदार धमाकों की आवाज साफ सुनाई दी।

https://twitter.com/i/status/1921228736776527917

ड्रोन से हमले और वायुसेना की तत्परता

नगरोटा और उधमपुर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले किए गए। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन सभी ड्रोन को आसमान में ही नष्ट कर दिया, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। सांबा में ड्रोन का हिस्सा एक घर की छत पर गिरा, लेकिन जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

एलओसी (LOC) पर फिर शुरू हुई फायरिंग: अखनूर, जोगवां और केरी बट्टल में गोलाबारी

सीजफायर (Ceasefire) की घोषणा के कुछ ही देर बाद पाकिस्तान ने एलओसी (LOC) पर भी गोलीबारी शुरू कर दी। अखनूर, जोगवां और केरी बट्टल में मोर्टार और अन्य भारी हथियारों से हमला किया गया। राजौरी और उधमपुर में भी शेलिंग हुई है।

सीमावर्ती जिलों में दोबारा ब्लैकआउट और एडवाइजरी

फायरिंग के बाद जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया। लोगों को घर से बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी कर दी गई है और बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी विदेश मंत्री की मध्यस्थता के बाद हुआ था सीजफायर एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत हुए हैं। ट्रम्प ने दोनों देशों की ‘कॉमनसेंस’ नीति की सराहना भी की थी।
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने भी शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ में पुष्टि की थी कि दोनों देशों के DGMO ने फोन पर बातचीत कर सीजफायर (Ceasefire) पर सहमति जताई है।

सीजफायर (Ceasefire) के बावजूद फिर से संघर्ष की स्थिति, सीमावर्ती लोग फिर से बंकरों में लौटे

सीजफायर (Ceasefire) के बाद सीमावर्ती इलाके के लोग राहत की सांस लेकर अपने घर लौटने लगे थे, लेकिन फायरिंग शुरू होते ही वे फिर से बंकरों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वह हर बार युद्धविराम का उल्लंघन करता है।

यह भी पढ़े : भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति: 10 मई से सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय

पाकिस्तान की भरोसेमंद नीति पर सवाल, भारत की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पाकिस्तान के इस अचानक सीजफायर (Ceasefire) उल्लंघन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उस पर कूटनीतिक वादों में भरोसा करना मुश्किल है। भारतीय सुरक्षा बलों की तत्परता और नागरिकों की सतर्कता ने एक बड़े संकट को टाल दिया है, लेकिन सीमा क्षेत्रों में तनाव लगातार बना हुआ है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular