उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप
धनबाद, 10 मई 2025: खनिज संपदा की सुरक्षा और अवैध खनन पर रोकथाम के तहत जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार को महुदा थाना क्षेत्र में दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर की गई। ट्रैक्टरों से बालू बिना वैध चालान के परिवहन किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए महुदा थाने में FIR दर्ज की गई है।
Highlights:
औचक जांच में बालू माफियाओं का पर्दाफाश
जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा के नेतृत्व में खान निरीक्षक बिनोद प्रमाणिक, सुमित प्रसाद, और सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर यह संयुक्त अभियान चलाया गया। भुरुंगिया गांव के पास बोकारो-धनबाद मुख्य पथ पर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया जिनकी निबंधन संख्या, डाला संख्या, इंजन और चेसिस नंबर स्पष्ट नहीं थे। यह स्पष्ट रूप से बिना परिवहन चालान के अवैध बालू खनन और परिवहन का मामला है।
यह भी पढ़े : भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति: 10 मई से सभी सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय
सख्त कार्रवाई: ट्रैक्टर जब्त, कई पर FIR
जांच में दोषी पाए गए वाहन मालिकों, चालकों और अन्य संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जिले में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।






















