31.4 C
Jharkhand
Monday, October 5, 2026

Panchayat Season 5: रघुबीर यादव ने बताया कब आएगा नया सीजन, शूटिंग पूरी

Panchayat Season 5, नई दिल्ली: अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फुलेरा के प्रधान जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रघुबीर यादव ने सीजन 5 की रिलीज को लेकर जानकारी साझा की है। रघुबीर यादव इन दिनों अपनी नई सीरीज ‘हुंकार’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने बापजी की भूमिका निभाई है। इसी सीरीज के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ‘पंचायत 5’ के काम को लेकर अपडेट दिया।

पंचायत 5 की शूटिंग पूरी, डबिंग भी हो चुकी है

रघुबीर यादव के मुताबिक, ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने अपनी डबिंग का काम भी पूरा कर लिया है। फिलहाल सीरीज का पोस्ट-प्रोडक्शन यानी एडिटिंग का काम चल रहा है। रिलीज डेट को लेकर उन्होंने कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई, लेकिन अपने अनुमान के मुताबिक उन्होंने कहा कि सीरीज को दर्शकों तक पहुंचने में अभी दो से तीन महीने का समय और लग सकता है। हालांकि, अंतिम रिलीज डेट मेकर्स या प्लेटफॉर्म की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

बिनोद और भूषण के किरदारों की भी तारीफ

रघुबीर यादव ने ‘पंचायत’ के दूसरे कलाकारों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीरीज के सभी कलाकार शानदार हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा।m उन्होंने खास तौर पर बिनोद और भूषण के किरदार निभाने वाले कलाकारों का जिक्र किया। रघुबीर यादव ने दोनों को मजेदार और शरारती कलाकार बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करते समय सेट पर काफी मजा आता था। ‘पंचायत’ में इन किरदारों की मौजूदगी ने सीरीज के हास्य पक्ष को भी खास पहचान दी है।

यह भी पढ़ें: Gandak Flood Bihar: 1.91 लाख क्यूसेक पानी के बीच टूटा तटबंध, खैरटवा से बगहा तक मची अफरातफरी

पंचायत 5 में म्यूजिक को लेकर भी प्रयोग

पांचवें सीजन में कहानी के साथ-साथ संगीत को लेकर भी कुछ नया देखने को मिल सकता है। सीरीज के म्यूजिक कंपोजर अनुराग सैकिया पहले ही नए सीजन के संगीत में प्रयोग किए जाने के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में दर्शकों को कहानी और किरदारों के साथ म्यूजिक में भी बदलाव देखने की उम्मीद है। हालांकि, नए सीजन की कहानी और संगीत को लेकर मेकर्स की ओर से विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फैंस को अब आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार

‘पंचायत’ गांव की जिंदगी, स्थानीय राजनीति, प्रशासन और हास्य को सहज अंदाज में पेश करने के लिए लोकप्रिय रही है। सीरीज के पिछले सीजनों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब पांचवें सीजन की शूटिंग और रघुबीर यादव की डबिंग पूरी होने की जानकारी के बाद फैंस की नजर आधिकारिक रिलीज डेट पर है। फिलहाल रघुबीर यादव के बयान के आधार पर सीजन 5 के आने में कुछ महीने और लग सकते हैं।

spot_img
Video thumbnail
टुंडी में गजराज के लिए कॉरिडॉर बनाने को ले शुरू हुआ सियाशी घमासान,खूब लग रहे आरोप प्रत्यारोप...
07:21
Video thumbnail
एक गाँव की लड़की का अनस्टॉपेबल सफ़र | अनीषा खुसवाहा | Aryan R Jaiswal के साथ | Podcast 2 | 11 Scopes
11:36
Video thumbnail
ATM में कार्ड फंसाकर साईबर फ्रॉड,बैंकर बन मदद के बहाने 45700 उड़ाए...
01:42
Video thumbnail
बरवाअड्डा सब्जी मंडी पहुंचे ढुल्लू महतो,नुकसान को ले DC से मुआवजा दिलाने का दुकानदारों को दिया भरोसा
00:48
Video thumbnail
पितृपक्ष मेले को लेकर RPF का विशेष सुरक्षा ऑडिट,चप्पे चप्पे पर डॉग स्कावयड ...
01:19
Video thumbnail
अगर BCCL इसी तरह कार्य करता रहा तो इस दुर्गापूजा सड़क बन पाना संभव नही,कितने नाराज हैं केंदुआवासी..?
05:20
Video thumbnail
गैंग्स ऑफ वासेपुर:फहीम खान के घर AK-47 हमले में तीनों आरोपी को धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद...
02:53
Video thumbnail
174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार को धनबाद के आर्टिस्ट रमेश ने ऐसे दिया सम्मान
01:28
Video thumbnail
PHD कम्प्लीट अब विधायक डॉ.जयराम महतो विवाह करेंगे या नही सुनिए
00:20
Video thumbnail
छपरा में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular