गोमो:तोपचांची प्रखंड के लेदाटांड़ पंचायत सचिवालय के समीप सड़क बीचों-बीच बुरी तरह फट गई है। सड़क में लंबी और चौड़ी दरार पड़ने से इलाके के लोगों में डर का माहौल है। हालत ऐसी हो गई है कि राहगीर रुककर सड़क की स्थिति देखने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क दिन-ब-दिन और धंसती जा रही है। भारी वाहन तो दूर, अब बाइक और पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है





















