25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

धनबाद में भू-धंसान से दहशत, अंगारपथरा इलाके में घरों और सड़क में पड़ी बड़ी दरारें…

धनबाद: धनबाद के कतरास क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीसीसीएल की अंगारपथरा कोलियरी स्थित कांटा पहाड़ी डेंजर जोन में भू-धंसान की स्थिति गंभीर हो गई है।

गुरुवार रात अचानक तेज आवाज के साथ जमीन में दरारें पड़नी शुरू हुईं, जो शुक्रवार सुबह तक और चौड़ी हो गईं। सड़क के साथ-साथ कई घरों की दीवारों और फर्श में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। हालात ऐसे हो गए कि कई परिवार पूरी रात डर के साए में जागते रहे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 100 घर और 500 की आबादी इस संकट से प्रभावित है। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपना सामान सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले के लिए अवैध कोयला खनन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध माइनिंग चल रही है, लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन कार्रवाई करने में विफल रहा है। ग्रामीणों ने प्रबंधन पर लापरवाही और संरक्षण देने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन नाराज ग्रामीणों ने उनका घेराव कर विरोध जताया। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध खनन नहीं रोका गया और पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हुई, तो कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा।

करीब 18 घंटे बाद बीसीसीएल की टीम हाईवा और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। सीआईएसएफ और पुलिस की मौजूदगी में दरारों और अवैध खनन वाले हिस्से की भराई का काम शुरू कर दिया गया है।

बीसीसीएल का कहना है कि कांटा पहाड़ी क्षेत्र पहले से डेंजर जोन घोषित है और कई बार नोटिस देने के बावजूद लोग इलाका खाली नहीं कर रहे। कंपनी ने प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर पुनर्वास प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही है।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular