25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

होटवार जेल यौन शोषण मामला: झारखंड हाई कोर्ट ने डीजीपी से मांगा जवाब…

रांची:रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां होटवार जेल में महिला बंदी के कथित यौन शोषण मामले पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य के डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई आठ जून को होगी।

सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि गृह विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। वहीं, झालसा ने अदालत को जानकारी दी कि न्यायिक मजिस्ट्रेट भी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

दरअसल, होटवार जेल की एक महिला बंदी ने जेल अधिकारियों पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। इसके बाद झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देश पर डालसा की टीम ने जेल पहुंचकर जांच की और महिला बंदी समेत अन्य लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान डालसा की टीम ने जेल में निर्धारित प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अब सभी की नजर हाई कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular