25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान अपने चरम पर, समर्थन में उमड़ रही अभूतपूर्व भीड़…

IMG 20260218 WA0060धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए खड़े चंद्रशेखर अग्रवाल क्षेत्र में धुआंधार तरीके से न सिर्फ जनसंपर्क अभियान चला रहें हैं, बल्कि रोजाना रैली और पदयात्रा भी कर रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थन में हजारों की संख्या में धनबाद क्षेत्र की देवतुल्य जनता भी उनके कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आ रही है।

आज मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद क्षेत्र के बैंक मोड़ स्थित ‘एग्जॉटिका’, हीरापुर के सर्वोदय नगर एवं प्रोफेसर कॉलोनी, डोमपाड़ा (प्रेमचंद्र नगर), गोधर के काली बस्ती, नेपाल रवानी चौक, छाताटांड़ और गोधर बस्ती में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए स्वजनों से भेंट कर आत्मीय संवाद किया।

वहीं इस इस दौरान मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल बैंक मोड़ में एक बैठक और गोधर काली बस्ती में आयोजित जनसभा में शामिल होकर उन्हें देवतुल्य जनता के विचारों को सुना और अपने विकास योजनाओं के बारे में अपनी योजनाओं को साझा किया।

इस दौरान देवतुल्य जनता के स्नेह और भारी भीड़ के रूप में मिल रहे समर्थन को देख मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा- “धनबाद के मिजाज में अब तो सिर्फ तरक्की और खुशहाली है। युवाओं को प्रगति और सिर्फ प्रगति में दिलचस्पी है, क्योंकि हम सबने विकास देखा है और उस विकास से धनबाद को मिली गौरवशाली पहचान को जाना है। धनबाद की समृद्धि और आप सभी की सेवा हेतु यथा संभव हर प्रयत्न करना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही धनबाद क्षेत्र के हर गरीब परिवार को जीवन की समस्त मूलभूत सुविधाओं कक सुलभता सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

वहीं, समाजसेवी राम टहल हाड़ी जी के निधन की सूचन पर उनके आवास पर पहुंच मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा- “समाजसेवी राम टहल हाड़ी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। जिसके बाद आज पुटकी अंतर्गत हाड़ी बस्ती में उनके निवास पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।”

IMG 20260218 WA0058 1

वहीं आज मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने सूर्यनारायण मंदिर परिसर से शहीद भगत सिंह चौक तक पद यात्रा निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर चंद्रशेखर अग्रवाल के कदम से कदम मिलाकर चलते दिखे। उनके समर्थन में जुटी लोगों की इतनी भारी भीड़ को देख मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल भाव विभोर हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा- “ये उमंग-उल्लास और ये जुनून ही है धनबाद की तरक्की का मिशन। धनबाद का हमारा युवा अब केवल विकास और समृद्धि के लिए अपने समर्थन का मन बना चुका है। इस अभूतपूर्व स्वागत, सम्मान और इस पदयात्रा में शामिल होकर इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए आप सभी युवाओं और देवतुल्य जनता को हार्दिक धन्यवाद, आभार। आप सब इसी समर्थन के साथ 23 फरवरी को गुलाबी बैलेट पेपर पर क्रमांक 06, चुनाव चिन्ह बिस्कुट पर मुहर लगाकर मुझे धनबाद क्षेत्र की सेवा करने का फिर एक बार अवसर प्रदान करें।”

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular