38.1 C
Jharkhand
Sunday, June 14, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर अंगारपथरा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक…

बाघमारा: बाघमारा पुलिस अनुमंडल ने आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कतरास पुलिस अंचल के अंगारपथरा ओपी परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कतरास सर्कल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने की। इस दौरान पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, शांति बनाए रखने और सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करना था। सर्कल इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या सामने आती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस बैठक में ओपी प्रभारी प्रवीन कुमार, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रसाद, मंटू सिंह, दिनेश, उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह, विजय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
गयाजी पहुंच भगवान बुद्ध का दर्शन कर पर्यटन मंत्री ने लिया आशीर्वाद..#GayaJi #Dharma #BuddhaBlessings
01:17
Video thumbnail
धनबाद में कॉपरेटिव सोसायटी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन...
03:24
Video thumbnail
देवड़ी मंदिर पहुंच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना,लिया माता का आशीर्वाद...
00:56
Video thumbnail
मुंबई में करेंट लगने से धनबाद के युवक की मौ,त, गांव में पसरा मा,तम
03:12
Video thumbnail
ऋषिभिट्टा पहाड़ी बनी हाथियों की शरणस्थली, चेकडैम में जलक्रीड़ा करते दिखे गजराज
01:25
Video thumbnail
SIR को प्रभावी तरीके से संचालित करवाने के लिए जमुआ में BLA 2 का BJP ने किया आयोजन
03:11
Video thumbnail
DCA आयोजित कर रही है 16 जून से वीमेंस क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप, बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा डिस्ट्रिक
05:02
Video thumbnail
गन्ने के जूस की आईस बॉक्स में मिला नॉनवेज,हंगामा के बाद भरतपुर में दुकानदार पुलिस हिरासत में...
00:23
Video thumbnail
धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का दावा,पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल,राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
03:12
Video thumbnail
हजारीबाग में बुजुर्ग महिला की निर्मम ह'त्या,जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम...
02:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!