25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

ईद और रामनवमी को लेकर डुमरी में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने पर जोर…

डुमरी:ईद और रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता ने की।बैठक में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद सीओ डुमरी शशिभूषण वर्मा बीडीओ पीरटांड़ मनोज मरांडी सीओ पीरटांड़ ऋषिकेश मरांडी प्रमुख डुमरी उषा देवी पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद बीस सूत्री के अध्यक्ष डेगलाल महतो रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश महतो डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल उपप्रमुख उपेन्द्र महतो भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल आजसू नेत्री यशोदा देवी व छक्कन महतो विधायक प्रतिनिधि बीएन महतो, रामप्रसाद महतो प्रखंड अध्यक्ष जेलकेएम अमित महतो सहित दोनों समुदायों के कई लोग उपस्थित थे।

बैठक में ईद और रामनवमी के त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया।एसडीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार सामाजिक सद्भाव और एकता का प्रतीक होते हैं।ऐसे अवसरों पर सभी समुदायों को मिल-जुलकर शांति और सौहार्द बनाए रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना की संभावना न रहे।सभी पदाधिकारी दो स्तर के मीटिंग करेंगे एक बैठाक अखाडा समिति के साथ और दूसरा शांति समिति के सदस्यों के साथ अलग अलग बैठक करेंगे।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने स्तर पर तैयारी करके रखेंगे एम्बुलेंस को अलर्ट रखेंगे,लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ा समिति किसी भी तरह का रूट का बदलाव नहीं करेंगे,डीजे किसी हाल में नहीं बजाया जायेगा लोग परम्परिक वाद्य यंत्र को बजाये,जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं एसडीपीओ सुमित कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस,धार्मिक कार्यक्रम और अन्य आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और समय का पालन किया जाए.उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अखाडा कमिटी के लोग वोलेंटियर की लिस्ट दे देंगे,डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा,गाना को निर्धारित डेसिबल में बजायेगे कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा,किसी धर्म स्थल के समीप शक्ति प्रदर्शन नहीं करना है।बैठक में पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार,हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कक्ष्यप,मधुबन थाना प्रभारी संजय यादव निमियाघाट एसआई सत्येन्द्र कुमार चैत्र दुर्गा पूजा समिति जामतारा के अध्यक्ष आशीष उर्फ टींकू जायसवाल झामुमो नेता राजकुमार पांडेय,कारी बरकत अली मुखिया खेमलाल महतो,हसमुद्दीन अंसारी,अनिल रजक, अजित माथुर झाएकिमयू केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुड्डु मलिक मुखिया जागेश्वर महतो मुखिया सुबोध यादव,परमेश्वर तुरी,डालेश्वर गोप विहिप जिला अध्यक्ष रामकिशोर शरण पंसस अखिलेश राणा, रिक्की जायसवाल,समसुद्दीन अंसारी,राजकमल महतो

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular