25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

असर्फी अस्पताल प्रबंधन पर गम्भीर आरोप: MLA रागिनी सिंह का विधानसभा परिसर में धरना…

IMG 20260317 WA0026

रांची: झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर मंगलवार को उस समय अचानक हलचल तेज हो गई, जब झरिया की विधायक रागिनी सिंह असर्फी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ गईं।

विधायक रागिनी सिंह ने आरोप लगाया कि असर्फी अस्पताल द्वारा मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल मृतकों के शव सौंपने के बदले भी पैसे लेता है, जो अत्यंत अमानवीय और निंदनीय है।

धरने के दौरान उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री सिर्फ आश्वासन देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने मांग की कि या तो मंत्री अपने बयान पर स्पष्ट जवाब दें या फिर अस्पताल द्वारा वसूले गए पैसे पीड़ित परिवारों को वापस कराए जाएं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंची, तो उनके निर्देश पर विधायक लुईस मरांडी और पूर्णिमा दास को मौके पर भेजा गया। दोनों नेताओं ने रागिनी सिंह से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

बातचीत के बाद रागिनी सिंह धरना समाप्त करने पर सहमत हो गईं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो वह भविष्य में भी इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाती रहेंगी।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular