24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राजगंज में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था पर दिया गया जोर…

राजगंज: बुधवार को राजगंज थाना परिसर में नव नियुक्त थाना प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों का परिचय लिया गया तथा थाना प्रभारी ने स्वयं अपना परिचय देते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

थाना प्रभारी झा ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध को होने से पहले रोकने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। इसके बावजूद यदि कोई अपराध घटित होता है, तो दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

इस अवसर थानेदार संजीव कुमार झा व कतरास इंस्पेक्टर रूस्तम अंसारी ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लोगों की शांतिप्रियता बरकरार रहेगी। अपराध होने के पूर्व निरोधात्मक कारवायी होगी। अपराध करने वाले बचेगें नहीं व निर्दोष फसेगें नहीं। नशाखोर, लफूआ व स्टंटबाज बाईकर्स बख्से नहीं जाएगें। बाजार में गंदगी फैलाने वालों व जाम पर अंकुश लगेगा। बैठक में अमर तिवारी, प्रमोद चौरसिया, हीरालाल महतो, मो फहीम, रविंद्र दे, सुरज सोनी, कौशल्या देवी, रेवती रमन, मो जैनुल, अजय राम, महेन्द्र प्रसाद, संदीप अग्रवाल, प्रवीण चौधरी, पुनम देवी, मुन्नी देवी, दिवाकर तिवारी, मो सफीक इत्यादि ने जनसमस्या रखी कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मो. रुस्तम अंसारी भी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई, जबकि संचालन प्रमोद चौरसिया ने किया।
बैठक में बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular