25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

कतरास में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक.. डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

कतरास: बाघमारा क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत स्वास्तिक सिनेमा हॉल के पास स्थित सामुदायिक भवन में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पुरुषोत्तम कुमार सिंह और बाघमारा प्रखंड के अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू भी उपस्थित थे।वही कतरास थाना प्रभारी असित कुमार भी मौजूद रहे।
​बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,कतरास के प्रबुद्धजन और विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यगण शामिल हुए।

​SDPO पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि मूर्ति विसर्जन से पहले संबंधित थाने को सूचित करना अनिवार्य होगा और विसर्जन प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्ग से ही होगा। प्रत्येक विसर्जन जुलूस के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।
​उन्होंने यह भी घोषणा की कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

SDPO ने उपस्थित लोगों को बताया कि जल्द ही धनबाद में जिला शांति समिति की बैठक होगी, जिसमें वे अपनी समस्याओं और सुझावों को रख सकते हैं।

वही अंचल अधिकारी गिरिजानंद किस्कू ने कहा कि कोई भी ऐसी अफवाह फैलती है जो शांति व्यवस्था को भंग कर सकती है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने को दें।और त्यौहार को पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

 

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular