42.8 C
Jharkhand
Saturday, April 25, 2026

प्रधानाचार्य की अश्लील टिप्पणी से आक्रोश, छात्राओं का प्रदर्शन….

धनबाद:धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा पूर्व स्थित पीएम श्री महेंद्र +2 उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि परीक्षा के दौरान बैठने के लिए बेंच-टेबल की मांग की गई थी, लेकिन इस पर प्रधानाचार्य ने अभद्र टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर कहा कि वे उनकी “गोद में बैठ सकती हैं”।

प्रधानाचार्य की इस कथित टिप्पणी से आहत छात्राओं ने गुरुवार को विद्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब बड़ी संख्या में अभिभावक और अन्य छात्र-छात्राएं भी विरोध में शामिल हो गए और विद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजीहंगामा हुआ।

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आरोपी प्रधानाचार्य विद्यालय से फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

spot_img
Video thumbnail
तिलकोत्सव से ठीक पहले वार्ड पार्षद की ह'त्या,छपरा के इस इलाके में सनसनी....
02:28
Video thumbnail
मेडिकल वेस्ट प्लांट की लापरवाही से दर्जनों गांव प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश
03:20
Video thumbnail
छपरा:भीषण सड़क हादसे में सेना अधिकारी की पत्नी की मौत बेटा समेत स्वयं गंभीर
02:44
Video thumbnail
धनबाद के इस गालीबाज CHO पर कब कार्रवाई करेगा स्वास्थ्य विभाग...?
00:38
Video thumbnail
सांसद महोदय थोड़ा स्टडी कर लें,तब एयरपोर्ट जैसे गंभीर मुद्दे को टच करें:अरूप चटर्जी
07:14
Video thumbnail
आज से धनबाद में IPL फन पार्क की शुरुआत,रोमांच ऐसा की दीवाना बना दें....
03:25
Video thumbnail
सोनारडीह के टांडा बस्ती में तीसरी बार भुधंसान,आखिर कब होगा पुनर्वास,4 दबे लोगों को बचाया गया...
06:55
Video thumbnail
धनबाद में गला रेत,कर युवक की ह,त्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
03:24
Video thumbnail
एक्टिव केस में कमी के साथ हीं मलेरिया मुक्त की राह पर धनबाद जिला स्वास्थ्य अमिति,सिविल सर्जन डॉ आलोक
03:54
Video thumbnail
लूट और हत्या की राजनीति धनबाद कोयलांचल में कौन परिवार करता है यह कौन नही जानता,सुनिए MP ढुलू महतो ने
08:13

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!