24.4 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

धनबाद पुलिस लाइन में लगा स्थायी वाटर कूलर, पुलिसकर्मियों और आगंतुकों को मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा

धनबाद: पुलिस लाइन परिसर में अब पुलिसकर्मियों और वहां आने वाले लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा और धनबाद रॉकवुल की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत पुलिस लाइन में स्थायी वाटर कूलर मशीन स्थापित की गई है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब और अन्य पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

एसएसपी ने सामाजिक पहल की सराहना की

उद्घाटन के अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार ने मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा और धनबाद रॉकवुल की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में वाटर कूलर की सुविधा शुरू होने से यहां तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ आने वाले लोगों को भी गर्मी के मौसम में ठंडा और शुद्ध पेयजल आसानी से मिल सकेगा। एसएसपी ने जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका की प्रशंसा की।

पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगा लाभ

स्थायी वाटर कूलर की सुविधा शुरू होने से पुलिस लाइन परिसर में कार्यरत जवानों और अधिकारियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न कार्यों से पुलिस लाइन आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। आयोजकों के अनुसार, सामाजिक दायित्व के तहत जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य जरूरतमंदों और आम लोगों को राहत पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: धनबाद पुलिस केंद्र के नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन, कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 में धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन

कार्यक्रम में कई अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक विवेक लीलहा, मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा के अध्यक्ष शैलेश बंसल, धनबाद रॉकवुल के दिनेश हेलिवाल, अधिवक्ता आदित्य अग्रवाल, अमित बजाज समेत अन्य गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
जमुआ के अरवाटांड में ढिबरा लदे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; चालक फरार
01:06
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular