24.4 C
Jharkhand
Tuesday, September 22, 2026

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा वार, फर्जी APK भेजने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा: साइबर अपराध के लिए चर्चित जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छापेमारी कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर लोगों से संपर्क करते थे और मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजकर उसे इंस्टॉल करवाने की कोशिश करते थे।

फर्जी APK के जरिए ठगी की कोशिश

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लोगों को कूरियर से जुड़े काम का झांसा देकर उनसे संपर्क करते थे। इसके बाद उनके मोबाइल पर APK फाइल भेजी जाती थी और उसे इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता था। पुलिस का कहना है कि इस फर्जी APK के जरिए मोबाइल में मौजूद गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देने की कोशिश की जाती थी।

11 मोबाइल, 20 सिम और लैपटॉप बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सिम कार्ड की जांच कर रही है, ताकि साइबर अपराध से जुड़े अन्य मामलों और लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक अभी फरार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज अंसारी, शरीफ अंसारी, इरफान अंसारी और फरीद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें: धनबाद पुलिस केंद्र के नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन, कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 में धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन

पुलिस ने लोगों से की APK को लेकर अपील

जामताड़ा पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अनजान नंबर से भेजी गई किसी भी APK फाइल को मोबाइल में इंस्टॉल न करें। इसके अलावा निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल, ओटीपी या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55
Video thumbnail
R.S.मोर कॉलेज एडमिशन में वसूली मामला:प्राचार्य ने किया जांच टीम का गठन,छात्र के email से हड़कंप
05:56
Video thumbnail
धनबाद:वासेपुर भूली मोड़ फायरिंगबकी घटना का आंखों देखा हाल सुनिए बता रहा है चश्मदीद..
01:27
Video thumbnail
धनबाद: वासेपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन घायल
03:03
Video thumbnail
वासेपुर भूलीमोड़ में अंधाधुंध फायरिंग,गैंगस्टर फहीम खान के भाई समेत 3 को लगी गोली,गैंगवार की आशंका
00:38
Video thumbnail
वासेपुर भूली मोड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट,2 युवक 1 महिला घायल,मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव,खोखा..
01:13
Video thumbnail
जमुआ के अरवाटांड में ढिबरा लदे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त; चालक फरार
01:06
Video thumbnail
बरवाअड्डा बाजार समिति: मोटिया मजदूर को पिकअप ने कुचला मौ#त,आक्रोशित मजदूरों ने ठप किया फल मंडी
02:54
Video thumbnail
ई कोयलांचल है बबुआ,शिमला नैनीताल या कश्मीर नही,और ये भाफ है बादलों की आवाजाही नही...#वायरलवीडियो
01:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular