19.2 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

बकरीद त्यौहार मे पुलिस प्रशासन कि रहेगी पैनी नजर…

जमुआ:आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर शनिवार को जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार द्वारा हुई आपको बता दें कि इस बैठक में जमुआ बीडीओ अमल कुमार ,

जमुआ पुलिस इंसपेक्टर प्रदीप कुमार दास ,थाना प्रभारी विभूति देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में बकरीद त्यौहार मे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया।

वहीं  जमुआ अंचलाधिकारी नरेश कुमार बर्मा ने कहा कि बकरीद मे लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे।

वहीं खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं थाना प्रभारी विभूति देव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि बकरीद त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

वहीं बैठक में उपस्थित जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संकल्प  लिया।

spot_img
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular