गोमो : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर गोमो के हरिहरपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक IPS प्रशिक्षु अंकित सिन्हा के देखरेख में संपन्न हुआ। परिसर मे बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित नहीं करने तथा आपसी सौहार्द कायम रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।





















