गोमो: गोमो के रेल नगरी स्थित जंगल कोठी में प्रभु श्रीराम की भव्य छठी (उत्सव) का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भव्य सजावट और भक्ति गीतों ने आयोजन की शोभा को और भी दिव्य बना दिया।
इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा में जुटे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ लोगों को भोजन कराते नजर आए। आस्था, एकता और सेवा का यह अद्भुत संगम जंगल कोठी को एक विशाल धार्मिक धाम में परिवर्तित करता दिखाई दिया, जहां हर कोई भक्ति में लीन नजर आया।






















