29.5 C
Jharkhand
Monday, August 10, 2026

शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज सिजुआ में अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

जेईई मेंस 2025 में सफलता प्राप्त छात्रों को किया गया सम्मानित, मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक हुए शामिल

बाघमारा (धनबाद) — शहीद शक्तिनाथ महतो इंटर कॉलेज सिजुआ में शनिवार को अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित हुए और उन्होंने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

जेईई मेंस 2025 में सफलता पाने वाले छात्रों का हुआ सम्मान

समारोह में विशाल कुमार महतो, ओम कुमार और ऋषिकेश पासवान जैसे मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जेईई मेंस 2025 परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रशासन की ओर से इन विद्यार्थियों को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

विधायक ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा “कड़ी मेहनत, धैर्य और संयम ही सफलता की कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ना चाहिए। यह महाविद्यालय शुरू से ही उत्कृष्ट परिणाम देता आया है और आगे भी देगा, इसका मुझे पूरा विश्वास है।”

प्राचार्य ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार महतो ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा “हमारे छात्र-छात्राएं पूरे देश में मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। ये हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”

यह भी पढ़े : चिरकुंडा में जमीन विवाद को लेकर पहुंची पुलिस, अंचल कर्मियों की देखरेख में हुई घेराबंदी

समारोह में उमड़ा उत्साह, प्रेरणा से भरा माहौल

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की भारी उपस्थिति रही। पूरा माहौल उत्साह, प्रेरणा और गौरव से भर गया था। छात्रों ने जहां सम्मान पाकर उत्साह के साथ आगे की तैयारी का संकल्प लिया, वहीं शिक्षकों ने उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट: सूरजदेव मांझी, बाघमारा

spot_img
Video thumbnail
केन्द्र सरकार की नितियों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का जेल भरो अभियान
02:36
Video thumbnail
नवीनगर विधायक चेतन आनंद की पत्नी डॉ आयुषी सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल की सड़क पर कर दिया ईलाज...
02:50
Video thumbnail
सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर निरसा के इस शिव मंदिर में उमर रही है कांवरियों की जबरदस्त भीड़...
01:29
Video thumbnail
खनन क्षेत्र में बैटरियों का बढ़ता इस्तेमाल: चुनौतियां और आगे की राह पर DGMS धनबाद की राष्ट्रीय
03:33
Video thumbnail
JPSC-JSSC घोटाले पर भाजपा का प्रदर्शन, रागिनी सिंह समेत कई नेता हिरासत में…|#JPSC #JSSC #raginisingh
00:39
Video thumbnail
विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल,लेकिन वो तो डांस करने लगें...
00:34
Video thumbnail
एक के बाद एक बेरिकेडिंग तोड़ विधानसभाघेराव के लिए आगे बढ़ रहे हैं छात्र...
00:59
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL अभ्यर्थियों का हुजूम निकल पड़ा है विधानसभा घेराव करने ऐसे रोकी जा रही है छात्रों को..
00:42
Video thumbnail
जब जब छात्र बोला है राज सिंहासन डोला है के नारे के साथ शुरू हुआ विधानसभा घेराव...#JPSC #JSSC #JPSCP
01:32
Video thumbnail
बालमुकुंद हो या कोई और किसी के आगे नही झुकेंगे,उसरी नदी बचाने के लिए जारी रहेगा संघर्ष:माले
09:18

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular